{"_id":"673f262ee07d0904fd08419b","slug":"devotees-will-be-able-to-give-complaint-along-with-photo-through-whatsapp-in-chintpurni-temple-una-news-c-93-1-una1002-138937-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में व्हाट्सएप के जरिये फोटो सहित शिकायत दे सकेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में व्हाट्सएप के जरिये फोटो सहित शिकायत दे सकेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
मां के दरबार में असुविधा हुई तो सीधे एसडीएम को कर सकेंगे शिकायत
मंदिर क्षेत्र में लगे 35 सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण भी एसडीएम ने अपने कार्यालय में ले लिया
श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय प्रशासन से शुरू की नई सुविधा
चढ़ावे की गणना के लिए काउंटिंग मशीन भी की जाएगी स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी मंदिर में अब श्रद्धालु किसी भी प्रकार की असुविधा की शिकायत सीधा प्रशासन से कर सकते हैं। व्हाट्सएप के जरिये फोटो सहित श्रद्धालु शिकायत और सुझाव भेज सकेंगे। वीरवार को एसडीएम अंब ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 8091413172 व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।
सह आयुक्त और एसडीएम अंब सचिन शर्मा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगे हैं। एसडीएम ने मां चिंतपूर्णी मंदिर और लंगर हाल का हाल ही में दो घंटे तक निरीक्षण किया था। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी काफी खामियां पाई गईं। इस नंबर पर चिंतपूर्णी मंदिर आने वाले श्रद्धालु किसी भी तरह की परेशानी आने पर व्हाट्सएप पर शिकायत और सुझाव दे सकते हैं। इस नंबर पर आने वाली किसी भी तरह की शिकायत को एसडीएम खुद देंखेगे।
इसके अलावा मंदिर और आसपास के क्षेत्र में लगे 35 सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण भी एसडीएम ने अपने कार्यालय में ले लिया है। जिससे वह मंदिर की हर गतिविधि पर नजर रख सकेंगे। इसके अलावा मंदिर में व्यवस्था को सुधारने के लिए हफ्ते में एक बार चिंतपूर्णी मंदिर का दौरा जरूर किया करेंगे। मां चिंतपूर्णी दरबार में मेलों के दिनों व रविवार और मंगलवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं को मां की पावन पिंडी के दर्शन करने में कई बार काफी असुविधा होती है। इसमें शौचालय, कतारों, टेंट, यातायात, लंगर सहित कई प्रकार की असुविधाएं शामिल हैं। कई भक्त असुविधाओं का बुरा अनुभव लेकर घर लौटते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए अब प्रशासन ने सक्रियता बढ़ाई है।
विज्ञापन
बॉक्स
चढ़ावे की गणना के लिए लगेगी काउंटिंग मशीन
मंदिर में होने वाले चढ़ावे की गणना के लिए काउंटिंग मशीन भी गणना कक्ष में स्थापित की जाएगी, ताकि मैन्युअल चढ़ावे की गणना के बाद मशीन से भी चढ़ावे की गणना की जा सके। इससे चढ़ावे की गणना में सुगमता आए और तेजी से कार्य पूरा हो पाएगा। इसके साथ ही गणना से जुड़ी पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
कोट्स
एसडीएम सचिन शर्मा ने बताया कि उन्होंने चिंतपूर्णी मंदिर का निरीक्षण किया था। उन्हें शिकायतें मिली थीं कि मंदिर में तैनात अधिकारी मनमानी करते हैं। इसलिए मंदिर और लंगर हाल में रखे राशन के रिकॉर्ड की भी जांच की गई थी। कहा कि व्यवस्था को सुधारने के लिए कुछ निर्णय लिए गए हैं। हालांकि, अभी काफी कार्य होना बाकी है। इसके लिए सभी अधिकारियों को सक्रिय होने का आवश्यकता है।