फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Devotees inviting death by traveling in goods vehicles

Una News: मालवाहक वाहनों में सफर कर मौत को दावत दे रहे श्रद्धालु

Wed, 10 Apr 2024 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 10 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Devotees inviting death by traveling in goods vehicles
बंगाणा में मालवाहक वाहनों में सफर करते हुए श्रद्धालु। संवाद
धार्मिक स्थलों को आने वाले लोग हो रहे हादसों के शिकार
विज्ञापन

न पुलिस प्रशासन की सख्ती बढ़ी और न ही लोगों की लापरवाही थमी
राकेश राणा

बंगाणा (ऊना)। चैत्र मास के बाद से मेले शुरू होने के साथ ही ऊना-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक हो गई है। इस दौरान जहां हादसों की आशंका आमूमन बढ़ जाती है, तो वहीं श्रद्धालु भी मालवाहक वाहनों में यात्रा करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे में पुलिस विभाग की ड्यूटी और अधिक बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार गत दिवस हरीनगर के नजदीक श्रद्धालुओं का एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत तथा करीब 12 लोग घायल हो गए। अगर हादसा एक मोड़ आगे होता तो न जाने कितनी जानें जातीं। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब मालवाहनों पर सवार होकर आए श्रद्धालु हादसे का शिकार हुए हैं। इससे पहले भी मैड़ी, मां चिंतपूर्णी दरबार, बाबा बालक नाथ सहित अन्य धार्मिक स्थलों को जाने वाले मालवाहक वाहन दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं, लेकिन न लोगों की लापरवाही थम रही है और न पुलिस प्रशासन की सख्ती बढ़ी। पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं में अधिकांश लोग मालवाहक वाहनों में सफर करते हुए बड़े शहरों से गुजर जाते हैं, लेकिन कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। विशेषकर बंगाणा और अंब पुलिस की ओर से हमेशा ढिलमुल रवैया अपनाया गया।
विज्ञापन

सीमावर्ती इलाकों में श्रद्धालु बेरोकटोक तरीके से प्रदेश में दाखिल होते हैं। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस और होमगार्ड के जवान भी बेबस नजर आते हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ऐसे मामलों पर कार्रवाई तो करती है, लेकिन इसमें पंजाब पुलिस का सहयोग नहीं मिलता। ऐसे में वहां से श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं, जिन्हें रोकना जिला पुलिस के लिए भी मुश्किल साबित होता है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के सहयोग के बिना ऐसे मामलों पर शत-प्रतिशत रोक लगाना असंभव है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed