फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Devotees gathered in the temple of Chintpurni

मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in the temple of Chintpurni
चिंतपूर्णी में दर्शन के लिए डबल लाइन लगवाते हुए कर्मी। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर डबल लाइन ल? - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। असूज नवरात्र के चौथे दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मां के भक्तों की लंबी कतार मेन बाजार को पार करती हुई सुबह नौ बजे ही फगवाड़ा-धर्मशाला सड़क को पार कर गई। भक्तों की उमड़ी भीड़ के कारण व्यवस्थाएं बनाने में मंदिर प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी के चलते सुबह से श्रद्धालुओं का चिंतपूर्णी में उमड़ना शुरू हो गया। सुबह प्रशासन ने भक्तों की सिंगल लाइन लगवाई। 11 बजे के बाद इसे डबल करवाया गया। रविवार को मां के दर भक्तों की अच्छी खासी चहल पहल लगी रही। तेज धूप में श्रद्धालुओं को काफी देर तक कतार में खड़े होकर दर्शन के लिए इंतजार किया। रविवार को मंदिर रोड पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। मेला क्षेत्र में जगह-जगह होमगार्ड और पुलिस कर्मी ड्यूटी देते नजर आए।
विज्ञापन

लाइनों में लगे श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी का विशेष तौर पर प्रबंध किया गया। मंदिर न्यास के अनुसार शाम चार बजे तक करीब 13 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर हाजिरी लगाई। तीसरे नवरात्र में मंदिर न्यास को नौ लाख 47 हजार 924 रुपये की नकदी चढ़ावे के रूपम ें प्राप्त हुई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस भी चौकस रही। संदिग्धों पर निगरानी रखी गई। मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को उमड़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। हिमाचल समेत पंजाब-यूपी से अधिकतर श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। नियमानुसार दर्शन पर्ची के साथ ही मां के दर्शन श्रद्धालुओं को करने दिए गए।

चिंतपूर्णी में दर्शन के लिए लगी कतार में अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्धालु।

चिंतपूर्णी में दर्शन के लिए लगी कतार में अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्धालु।- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed