{"_id":"67d0190599c61581ca080c89","slug":"devotees-bowed-their-heads-in-guru-ravidas-temple-una-news-c-93-1-ssml1048-148267-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास मंदिर में नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास मंदिर में नवाया शीश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर कमेटी ने सिरोपा देकर जत्थे को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद में स्थित गुरु रविदास मंदिर में मंगलवार को जिला कांगड़ा से श्रद्धालुओं का जत्था माथा टेकने पहुंचा। मंदिर कमेटी ने जत्थे का स्वागत किया और सिरोपा देकर सम्मानित किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर से संबंधित वर्ष 2005 के प्रकरण के बारे में जानकारियां हासिल कीं। संगत की अगुवाई कर रहे गुरु रविदास महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश चंद भाटिया ने बताया कि इस मंदिर के इतिहास को सुनकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। गुरु की कृपा के साथ गुरु रविदास नामलेवा संगत के संघर्ष के बलबूते इस मंदिर का भव्य निर्माण हुआ है। हर वर्ष यहां आकर मन को सुकून मिलता है। रविवार को मंदिर पहुंचे और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। इससे पहले यहां से थोड़ी दूरी पर स्थित चरण छोह गंगा और तप स्थान खुरालगढ़ साहिब जाकर भी माथा टेका। मौके पर संतोषगढ़ गुरु रविदास मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों में प्रधान एडवोकेट कुलविंदर बैंस, कोषाध्यक्ष अशोक बसन, सचिव मनोहर लाल भिसि, उपप्रधान बचन चंद पटेल व जत्थे में कमल सरोच, जीवन, राजपाल, हरिराम हीर, परषोतम चंद, प्रताप चंद, ज्ञान चंद सहित अन्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संवाद