{"_id":"622a4582784ce95d7f394142","slug":"devotees-asked-to-eneter-with-goods-carrier-vehicles-in-maidi-s-hola-mohalla-fair-in-daulatpur-chowk-una-news-sml402178620","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवाहक वाहनों में आ रहे श्रद्धालु रोके, धरने पर बैठ लगा दिया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवाहक वाहनों में आ रहे श्रद्धालु रोके, धरने पर बैठ लगा दिया जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में शुरू हुए होला मोहल्ला में शिरकत करने जा रहे श्रद्धालु वीरवार शाम को मरवाड़ी बैरियर में मालवाहक वाहनों के साथ ही प्रवेश करने पर अड़ गए। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने इन्हें रोका तो गुस्साए श्रद्धालुओं ने सड़क पर धरना देते हुए जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और मामला शांत करवाया।
वीरवार को मरवाड़ी के अलावा आशापुरी में इस तरह के मामले सामने आए। बीते बुधवार को मरवाड़ी में इसी तरह का मामला सामने आने पर वीरवार को पुलिस ने मरवाड़ी से पुलिस बैरियर को शिफ्ट करके टोल टैक्स के समीप लगाया। ताकि पंजाब सीमा में ही श्रद्धालुओं को रोका जा सके, लेकिन शाम को फिर से स्थिति बिगड़ने लग गई।
बताया जा रहा है कि लगभग दो घंटे तक श्रद्धालु जो बोले सो निहाल के नारे लगाते रहे और उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों की एक न सुनी। स्थिति बेकाबू होते देख दौलतपुर चौक पुलिस चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह, एएसआई अशोक कुमार की अगुवाई में पुलिस बल पहुंचा, लेकिन श्रद्धालु मालवाहक वाहनों में जाने के लिए अड़े रहे और उन्होंने निजी बसों में जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
मौके की नजाकत को भांपकर एएसपी ऊना प्रवीण धीमान मौके पर पहुंचे और उन्होंने श्रद्धालुओं को शांत करवाकर जाम खुलवाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को मालवाहक वाहनों में सफर न करने की हिदायत भी दी। इससे पहले एडीसी डा. अमित कुमार, एसडीएम गगरेट विनय मोदी, तहसीलदार घनारी रोहित कंवर मौके पर पहुंचकर बैरियर पर जायजा लेते रहे।
उधर, मरवाड़ी बॉर्डर पर जैसे ही जाम खुला तो एक साथ वाहनों के आने से दौलतपुर चौक बाजार में लंबा जाम लगा गया। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकने के लिए पंजाब पुलिस के अधिकारियों से भी संपर्क साधा गया है।
आठ शटल बसों में भेजे श्रद्धालु
एडीसी डा. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न बैरियरों पर मालवाहक वाहनों में आए श्रद्धालुओं को उताकर बसों के जरिये मैड़ी भेजा गया है। अलग-अलग जगहों से आठ शटल बसें भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों में श्रद्धालु मालवाहक वाहन में ही सफर करने पर अड़े रहे। श्रद्धालुओं की जिद से कुछ दिक्कतें पेश आई, लेकिन मामला सुलझा लिया गया।