फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Devotees are travelling in goods vehicles with double decker roofs

Una News: मालवाहक वाहनों में डबल डेकर छत डालकर सफर कर रहे श्रद्धालु

Fri, 20 Jun 2025 08:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Devotees are travelling in goods vehicles with double decker roofs
नियम तोड़कर पंजाब व अन्य स्थानों से धार्मिक स्थलों को जा रहे
विज्ञापन

हर वर्ष श्रद्धालुओं से भरे ऐसे वाहन होते हैं दुर्घटनाओं के शिकार

संवाद न्यूज एजेंसी

लठियाणी (ऊना)। सिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ, मां चिंतपूर्णी दरबार, पीरनिगाह मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों को पंजाब एवं अन्य स्थानों से आने जाने वाले श्रद्धालु मालवाहक वाहनों में डबल डेकर छत डालकर बेखौफ सफर कर रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करने के बारे में पुलिस प्रशासन को अवगत करवाया जाता है। इसके बावजूद ऐसे वाहन चालकों पर पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने में असमर्थ सा दिखता है। शनिवार और रविवार के दिन ऐसे वाहनों को सवारियों को भरकर ले जा रहे आम देखा जा सकता है। इतना ही नहीं क्षेत्र में दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट लगाए पुलिस की गाड़ी के सामने से निकल जाते हैं। कई वाहन चालक तो अपने दोपहिया वाहनों से बाजार में बड़े-बड़े पटाखे छोड़ते और अपने वाहनों को तेजी से बाजार से लेकर जाते हैं। इससे कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पुलिस की ओर से ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। समाजसेवी त्रिलोक चंद, अजय कुमार, किशोरी लाल, प्रकाश चंद, रोशन लाल, अनीता देवी, सरोज बाला, भावना कुमारी के अलावा अन्य लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों पर प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाए। ध्यान रहे कि कुछ दिन पहले धार्मिक स्थल पीरनिगाह से लौटते समय एक पिकअप ट्राला पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे।

एसएचओ बंगाणा रोहित चौधरी का कहना है कि पुलिस लगातार गश्त करती है। ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की जाती है। कानून के उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed