{"_id":"57a37ad84f1c1bb17b2b9023","slug":"devotee-dead-in-accident-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर-बाइक में भिड़ंत, श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर-बाइक में भिड़ंत, श्रद्धालु की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
लाश
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट-होशियारपुर सड़क पर हादसे में चिंतपूर्णी में माथा टेकने जा रहे एक श्रद्धालु युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि, मामले की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान राज कुमार निवासी लुधियाना के रूप में हुई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह राज कुमार निवासी लुधियाना बाइक पर चिंतपूर्णी माथा टेकने जा रहा था कि गगरेट से कुछ दूरी पर अचानक सामने से आ रहे कैंटर से टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसने थोड़ी देर बाद ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। एसएचओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना भेजी जा रही है। इसी रोड पर दो दिन के भतीर सड़क हादसे में यह दूसरी मौत है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन