फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Developmental exhibition will be held on Himachal Day

बसाल के रामलीला ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह : उपायुक्त

Fri, 08 Apr 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Developmental exhibition will be held on Himachal Day
ऊना। 15 अप्रैल को मनाए जाने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को बचत भवन ऊना में आयोजित बैठक में उपायुक्त राघव शर्मा ने समारोह के आयोजन को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों से चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। समारोह में विकासात्मक प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह बसाल के रामलीला ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है।
पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर बतौर मुख्यातिथि समारोह में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल दिवस समारोह में जिले के स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। विभिन्न विभाग भी प्रदर्शनी भागीदारी कर प्रदेश की विकास यात्रा की जानकारी देंगे। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वह प्रदर्शनी में स्टाल लगाने के लिए समय रहते सूची उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यातिथि सबसे पहले एमसी पार्क ऊना में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत 11 बजे समारोह स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे और जिलावासियों के नाम अपना संदेश देंगे। समारोह के दौरान हिमाचल दिवस थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारी सहित स्थानीय पंचायत को समारोह स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईपीएच विभाग को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर परएडीसी डॉ अमित कुमार शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, सहायक आयुक्त गौरव चौधरी, उपनिदेशक शिक्षा जनक सिंह, उपनिदेशक कृषि अशोक धीमान, उपनिदेशक बागवानी अशोक कुमार, उपनिदेशक एनवाईके डॉ लाल सिंह, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, बीडीओ ऊना रमनबीर चौहान, आरटीओ राजेश कौशल, डीपीओ आईसीडीएस सतनाम सिंह, डीएफएससी राजीव शर्मा, डीएसओ कुलदीप शर्मा, ईओ एमसी संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed