फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy commissioner inspected MNREGA works in Ghaluwal

Una News: उपायुक्त ने घालूवाल में मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण

Fri, 11 Apr 2025 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Deputy commissioner inspected MNREGA works in Ghaluwal
घालूवाल में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करते उपायुक्त जतिन लाल। स्रोत डीपीआरओ
जन उपयोगी और टिकाऊ परिसंपत्तियों के विकास पर दिया जोर
विज्ञापन

कहा, योजनाबद्ध तरीके से करें कार्य, ताकि गांवों में तेजी से हो विकास

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने वीरवार को उपमंडल हरोली की ग्राम पंचायत घालूवाल में मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जनोपयोगी और टिकाऊ परिसंपत्तियों के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि मनरेगा के माध्यम से अधिक से अधिक विकास कार्य किए जाएं, जिससे ग्रामीणों को न केवल रोजगार मिले बल्कि गांवों में स्थायी और उपयोगी ढांचागत सुविधाएं भी तैयार हों।
उपायुक्त ने कहा कि हरोली क्षेत्र के विधायक और राज्य के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विकासात्मक दृष्टिकोण को साकार रूप देने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा के अंतर्गत सभी कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से क्रियान्वित किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को इनका अधिकतम लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घालूवाल में प्रवासी बच्चों के लिए संचालित विशेष विद्यालय का दौरा किया और वहां उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने पंचायत और जिला परिषद निधियों से निर्मित स्थानीय पार्क तथा ओपन एयर जिम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से युवाओं के लिए फिटनेस सुविधाएं और पुस्तकालय विकसित किए जाएं, ताकि युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा दी जा सके और वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। इस अवसर पर घालूवाल पंचायत की प्रधान सोना देवी, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी केएल वर्मा, खंड विकास अधिकारी रामेश्वर तथा अन्य अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed