फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy commissioner inaugurated projects worth Rs 70 lakh

Una News: उपायुक्त ने 70 लाख रुपये की परियोजनाओं के किए लोकार्पण

Wed, 26 Mar 2025 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Deputy commissioner inaugurated projects worth Rs 70 lakh
झंबर, डंगोली, लमलैहड़ी, मदनपुर पंचायतों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को विकास खंड ऊना की झंबर, डंगोली, लमलैहड़ी, मदनपुर पंचायतों में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना दो के तहत विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए। उपायुक्त ने बताया कि लगभग 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित इन परियोजनाओं में पेपर प्लेट उद्योग, पक्का नाला, चेक डैम, उठाऊ सिंचाई परियोजनाएं शामिल हैं। सभी परियोजनाएं वाटर शेड विकास घटक योजना के तहत बनाई गई हैं।

उपायुक्त ने कहा कि इन परियोजनाओं से कृषि, सिंचाई और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र के किसानों और उद्यमियों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जल संरक्षण और प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि जल संकट की समस्या को कम किया जा सके। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चेकडैम का निर्माण किया गया है, जिससे वर्षा जल संचयन होगा और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। उठाऊ सिंचाई जल योजना के तहत आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इससे सिंचाई की समस्या का समाधान होगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए पेपर प्लेट उद्योग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण अनुकूल उत्पादों का उत्पादन संभव होगा। इसके अलावा जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के लिए पक्के नाले का निर्माण किया गया है, जिससे जलभराव की समस्या को कम किया जा सकेगा। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को इनका भरपूर लाभ मिल सके। इस दौरान उपायुक्त ने एक पौधा भी रोपित किया तथा लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके संरक्षण के लिए आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed