फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy CM Mukesh Agnihotri said that eligible women should fill the form for Rs 1500

Mukesh Agnihotri: 'महिलाओं को भाजपा नेताओं ने किया भ्रमित, दलगत राजनीति से उठकर के पात्र महिलाएं फॉर्म भरें'

Fri, 14 Jun 2024 08:33 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 14 Jun 2024 08:33 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 1500 रुपये के लिए भाजपा ने महिलाओं को फॉर्म नहीं भरने दिए। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से उठकर के पात्र महिलाएं फॉर्म भरें।

विज्ञापन
Deputy CM Mukesh Agnihotri said that eligible women should fill the form for Rs 1500
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं को भ्रमित करने का काम भाजपा के नेताओं ने किया है। भाजपा खलनायक रही है, जिससे कुछ क्षेत्रों में महिलाएं फॉर्म नहीं भर पाईं। भाजपा ने महिलाओं को फॉर्म नहीं भरने दिए। उन्होंने कहा कि योजना सबके लिए है। दलगत राजनीति से उठकर के पात्र महिलाएं फॉर्म भरें।

विज्ञापन


ऊना में जारी किए गए प्रेस बयान में अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के वह नेता जो आए दिन पूछ रहे थे कि 1500 रुपये कब मिलेंगे। जो चुनाव आयोग के पास पैसे रुकवाने के लिए गए, वह भाजपा के नेता आज पूरे हिमाचल प्रदेश में घूमें और पता करें कि प्रथम चरण में महिलाओं को 1500 रुपये मिलना शुरू हो गए हैं। तीन महीने के 4500 रुपये एक साथ महिलाओं के खाते में डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता यह बताएं कि उनके 15 लाख रुपये का क्या हुआ, जिसका जनता इंतजार पिछले 10 वर्षों से कर रही हैं। काले धन का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस की सरकार ने जो गारंटी दी थी, उस गारंटी को पूरा करने की और कदम बढ़ाया तथा 23 करोड़ रुपये प्रथम चरण में महिलाओं को 1500 रुपये देने के लिए स्वीकृत हुए। उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि चुनाव आचार संहिता हटते ही महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। आज पूरे हिमाचल प्रदेश में 48000 महिलाओं के खाते में प्रथम चरण में पैसे डालने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed