फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand raised for enacting a law for the SC/ST Development Fund.

Una News: एससी-एसटी विकास निधि कानून बनाने की उठाई मांग

Tue, 25 Aug 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 25 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for enacting a law for the SC/ST Development Fund.
ऊना। हिमाचल प्रदेश डॉ. बीआर आंबेडकर मिशन अनुसूचित जाति कल्याण समिति की बैठक सोमवार को एमसी पार्क ऊना में प्रदेशाध्यक्ष एमआर दड़ोच की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अनुसूचित जाति समाज के कल्याण, विकास और अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए निर्धारित बजट की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा तेलंगाना की तर्ज पर एससी-एसटी विकास निधि कानून बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि एससी और एसटी वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए सरकार की ओर से बजट में प्रावधान किया जाता है लेकिन कई बार इस राशि को अन्य मदों में डायवर्ट किए जाने की शिकायतें सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस वर्ग के विकास के लिए निर्धारित धनराशि वास्तव में इसी समाज के कल्याण पर खर्च की जाए तो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1980 में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विकास के लिए स्पेशल कंपोनेंट प्लान की व्यवस्था शुरू की गई थी। इसके तहत आबादी के अनुपात के आधार पर बजट का प्रावधान किया जाता है लेकिन बजट की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानूनी व्यवस्था का होना जरूरी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि हिमाचल में भी तेलंगाना की तर्ज पर एससी-एसटी विकास निधि कानून बनाया जाए, जिससे इस वर्ग के लिए निर्धारित बजट को दूसरे कार्यों में स्थानांतरित न किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed