{"_id":"600592ce8ebc3e2f8110871d","slug":"demand-for-full-implementation-of-sc-st-act-una-news-sml3581285100","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण रूप से लागू किया जाए एससी एसटी एक्ट: राज महें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण रूप से लागू किया जाए एससी एसटी एक्ट: राज महें
विज्ञापन
संतोषगढ़ में दलित अत्याचार मामलों को लेकर बैठक करते हुए।
- फोटो : Una
संतोषगढ़ (ऊना)। चार जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन के दलित अत्याचार और घरेलू हिंसा के मामलों को लेकर संतोषगढ़ में बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को संतोषजनक ढंग से लागू नहीं किया गया है।
राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान और राष्ट्रीय दलित न्याय आंदोलन के राज्य महासचिव राज महे ने कहा कि आज भी दलित समाज के लोगों को शिकायत की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। आज जो भी आरक्षण और अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम एक्ट का विरोध कर रहे हैं, उनको मालूम करना चाहिए की दलितों के साथ अत्याचार भेदभाव पहले आया या अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम एक्ट और आरक्षण आया। उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को दलित समाज से हो रहे अत्याचार और भेदभाव को खत्म करने के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को संपूर्ण रूप से लागू करने के निर्देश दिए जाएं।
इस मौके पर अधिवक्ता कुलविंदर बैंस, राजप्रीत, परछाई, सर्वजीत कौर, हरविंदर सिंह, हाकमी देवी, रणजीत सिंह, तेजा, यमुना देवी, गिरीश, संतोष कुमारी, राजिंद्र कुमार, करतार चंद, अजय मिंटू, वचन चंद, दीपिका पायल, अनीता देवी, अनु, प्रकाश चंद, नीलम देवी, निशा और गोपाल मौजूद रहे।