फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dehlan's team stands first in the Messiah of Education competition

Una News: शिक्षा के मसीहा स्पर्धा में देहलां की टीम प्रथम

Mon, 08 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dehlan's team stands first in the Messiah of Education competition
बसदेहड़ा में मनाया गया दलित इतिहास माह
विज्ञापन

शिक्षा के मसीहा स्पर्धा में देहलां की टीम प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर के नजदीकी बसेदहड़ा स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर परिसर में रविवार शाम को दलित इतिहास माह को समर्पित शिक्षा के मसीहा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिशन पे बैक टू सोसायटी एवं डॉ. बीआर आंबेडकर एजुकेशनल सोसायटी की ओर से करवाए गए कार्यक्रम में जिला ऊना एवं पंजाब नंगल के 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के चेयरमैन सतीश मल्ही ने की। आयोजन में बतौर मुख्यातिथि डॉ. जस सिमरन कैहल ने शिरकत की। आयोजन में शिक्षा के मसीहा गुरु रविदास महाराज, शिक्षा के मसीहा संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर, महात्मा ज्योतिवा फुले, क्रांतिकारी बाबू मंगू राम मुगोवालिया, प्रसिद्ध कवि संतराम उदासी के जीवन पर आधारित शिक्षाप्रद नाटक, गायन, भाषण आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें प्रथम स्थान देहलां, द्वितीय रायपुर सहोड़ा टीम जबकि तृतीय पुरस्कार कथैड़ा पंजाब नंगल की टीम ने हासिल किया। क्यांश को बेस्ट डांस करने पर पुरस्कृत किया गया। डॉ. जस कैहल ने बताया कि मिशन पिछड़े समाज में शिक्षा के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। मिशन पे बैक टू सोसाइटी एवं डॉ. बीआर आंबेडकर एजुकेशनल सोसायटी के चेयरमैन सतीश मल्ही ने बताया कि असल में हमारे समाज को आज शिक्षा की जरूरत है। अगर हम बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे तो आने वाली पीढ़ियां समाज का उत्थान करेंगी। इस दौरान अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. एसपी संधू, प्रधान पंजाब टीचर एसोसिएशन परविंद्र भारती, एडवोकेट नरेश कुमार सहित एडवोकेट कुलदीप दोबेटा, मनोज बधन, प्रधान हेम राज, सचिव दीपक बिंजी व शिक्षक टीम में पूनम बाला, रजनी, कंचन, नीता, ज्योति आदि मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में अजय बैंस, बलविंद्र कुमार, पूनम बाला व विकास वर्मा ने अपनी भूमिका निभाई। अतिथियों में श्री गुरु रविदास महासभा से नरेश कतनौरिया व कुलविंद्र कौर, भीम आर्मी जिला रोपड़ के प्रधान अश्वनी दगौड़, अमित दोधी, बलवंत राम, हरि चंद, विनय बधन, जतिंद्र कुमार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed