फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Defeating fear school kids motivated to get vaccinated in Una

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : वैक्सीन लगाने के बाद दूसरों को भी जागरूक कर रहे बच्चे

Fri, 01 Apr 2022 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2022 12:06 AM IST
सार

विभाग की तरफ से जिला में बुजुर्गों और युवाओं को वैक्सीन लगाने के बाद अब 12 से 14 वर्ष की उम्र के बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए कोर्बी वैक्सीन लगाई जा रही है। विद्यार्थी टीका लगवाकर खुद को सुरक्षित महसूस कर रह रहे हैं तो वहीं दूसरों को भी टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Defeating fear school kids motivated to get vaccinated in Una
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 12 से 14 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग रोजाना विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में स्कूलों में जाकर वैक्सीनेशन कैंप लगा रहा है। इसके अलावा वैक्सीन लगाने के लिए बच्चों को जागरूक करने का काम भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर रही हैं।

विज्ञापन


विभाग की तरफ से जिला में बुजुर्गों और युवाओं को वैक्सीन लगाने के बाद अब 12 से 14 वर्ष की उम्र के बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए कोर्बी वैक्सीन लगाई जा रही है। विद्यार्थी टीका लगवाकर खुद को सुरक्षित महसूस कर रह रहे हैं तो वहीं दूसरों को भी टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। स्कूलों के प्रधानाचार्र्य भी बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए अपने विद्यालयों में जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन


अभी तक जिले में करीब छह हजार बच्चों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने बताया कि जिले में 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके लिए बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरों को भी किया जागरूक
सातवीं कक्षा के ईशान ने कहा कि खुद वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने अपने अन्य साथियों को भी वैक्सीन के लिए जागरूक किया। कहा कि वैक्सीन को लेकर जो भी मन में डर था वह सब दूर हो गया। वैक्सीन लगाने के लिए सभी दोस्तों को जागरूक कर रहा हूं।

कोरोना से बचने के लिए टीका जरूरी
आठवीं कक्षा की छात्रा रूची ने कहा कि सभी को टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग देना चाहिए। सौ फीसदी टीकाकरण से ही कोरोना महामारी से बचाव संभव है। इसको देखते हुए हम सभी को इस अभियान को आगे बढ़ाना होगा।

वैक्सीनेशन से पूर्व बच्चों को किया जागरूक
रावमापा सलोह के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कौशल ने कहा कि वैक्सीनेशन से पूर्व बच्चों को जागरूक किया जाता है। बच्चों को बताया जाता है कि कोरोना वैक्सीन सबके लिए क्यों जरूरी है। सुबह के समय सभी बच्चों को कक्षाओं में जाकर भी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जाता है।


कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन जरूरी
रावमापा धुसाड़ा के डॉ. देशराज ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन बड़ी जरूरी है। मौजूदा समय में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीन लगाने के लिए स्कूल में रोजाना बच्चों को जागरूक किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed