{"_id":"62507774bc2b7e0bb818222e","slug":"dead-body-of-missing-youth-of-ispur-found-in-nangal-dam-una-news-sml4051157159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगल डैम में मिला ईसपुर के लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल डैम में मिला ईसपुर के लापता युवक का शव
विज्ञापन
पंजावर (ऊना)। ईसपुर क्षेत्र से लापता युवक का शव पंजाब के नंगल स्थित नहर से मिला है। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने बरामद शव युवक के परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार ईसपुर निवासी सुनीता देवी ने 20 फरवरी को ऊना पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाकर अपने 20 वर्षीय बेटे तजिंद्र पाल सिंह की गुमशुदगी की जानकारी दी थी। रिपोर्ट में कहा गया कि तजिंद्र सिंह ऊना स्थित दुखभंजन साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने गया था और वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला।
वीरवार को तजिंद्र पाल के घरवालों को नंगल पुलिस ने नहर से एक शव बरामद होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने परिजनों ने बरामद शव की शिनाख्त तजिंद्र सिंह के तौर पर की।
विज्ञापन
डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तजिंदर पाल सिंह की मौत के कारणों का अभी कुछ खुलासा नहीं हुआ है। जांच जारी है।