फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   dead body of boy found in brahampur village in una district himachal in hanging condition with tree

ब्रह्मपुर में पेड़ से लटकी मिली युवक की सड़ी गली लाश

Sun, 06 Feb 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
dead body of boy found in brahampur village in una district  himachal in hanging condition  with tree
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुर में एक स्थानीय युवक की रविवार को सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रोहित पुत्र जोगिंदर सिंह वासी ब्रह्मपुर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुर में रविवार को वार्ड नंबर तीन में स्थानीय युवक रविवार शाम को खेतों में घुसे बेसहारा पशुओं को भगा रहे थे। इसी दौरान युवक झाड़ियों के नजदीक पहुंचे तो उन्हें पेड़ से लटकी युवक की सड़ीगली लाश दिखी। लाश रस्सी के फंदे के सहारे पेड़ से लटकी हुई पाई गई। युवकों ने ग्राम पंचायत प्रधान को सूचित किया। पंचायत ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन

प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि पेड़ से लटकी लाश सड़-गल चुकी थी और चेहरे की पहचान करना मुश्किल था। उधर, सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई सुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लाश कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, लाश मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। स्थानीय निवासी जोगिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेड़ से लटके युवक के कपड़ों से पहचान करते हुए उसे अपना बेटा रोहित उम्र 30 वर्ष बताया। उन्होंने बताया कि रोहित पेशे से ड्राइवर था और अक्सर घर से बाहर रहता था। पिछले एक माह से उसका अतापता नहीं था। चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में ले लिया है। मामले में छानबीन को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed