फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DC reached to know the condition of sick Satveer

बीमार सतवीर का हाल जानने पहुंचे डीसी, 35 हजार की मदद दी

Mon, 24 May 2021 11:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
DC reached to know the condition of sick Satveer
ऊना। पीजीआई से इलाज करा रहे सलोह के सतवीर का हाल जानने के लिए उपायुक्त राघव शर्मा उनके घर पहुंचे। डीसी ने परिवार का कुशलक्षेम पहुंचा और जिला प्रशासन की ओर से परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि 25 हजार रुपये की धनराशि हिमोत्कर्ष की ओर से दी जा रही है। इसे पालमपुर के डॉ. राम सूद ने भेजा है। वहीं 10 हजार रुपये की मदद जिला रेडक्रॉस सोसाइटी को ओर से दी जा रही है। राघव शर्मा ने कहा कि सतवीर का परिवार बीपीएल में शामिल है। उनके मेडिकल बिल का खर्च भी जिला प्रशासन वहन करेगा। उन्होंने कहा कि सतवीर की मदद के लिए उनका नाम प्रदेश सरकार की सहारा योजना में भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए वे सीएमओ के निर्देश देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सहारा योजना के तहत प्रदेश में गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक मदद दी जाती है। सतवीर को इलाज के लिए एंबुलेंस की आवश्यकता रहती है, जिसके लिए जिला रेडक्रॉस सोसाइटी हर संभव मदद देगी। पीड़ित परिवार को एंबुलेंस सुविधा देने के लिए हिमोत्कर्ष संस्था ने भी पेशकश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed