{"_id":"61be17cb76fec95c28688409","slug":"dav-school-student-got-award-in-science-childern-una-news-sml393889973","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में डीएवी सेंटनरी विद्यार्थी छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में डीएवी सेंटनरी विद्यार्थी छाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में डीएवी सेंटेनरी के विद्यार्थी छाए
ऊना। स्थानीय डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2021 के तहत विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
छात्रा सौम्या शर्मा ने साइंस प्रोजेक्ट रिपोर्ट में राज्य स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई। आठवीं की रितिका शर्मा व रिया शर्मा ने भी साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्थान पक्का किया। इसके अलावा साम्या जसवाल, अभिनव शर्मा, हरमन, राजन प्रीतकौर, दीप्ति ठाकुर, अनिकेत मनकोटिया ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी में, उत्कर्ष ग्रोवर ने मॉडल मेकिंग, धानवी जोशी ने विज्ञान गतिविधि कॉर्नर, आशुतोष गुप्ता व महेश ठाकुर ने मैथ्स ओलंपियाड की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य अतुल महाजन ने राज्य स्तर पर चयनित छात्रों को बधाई दी और भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।