फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DAV Lathiani made a mark in Kabaddi and Badminton

Una News: कबड्डी और बैडमिंटन में डीएवी लठियाणी ने जमाई धाक

Fri, 11 Jul 2025 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
DAV Lathiani made a mark in Kabaddi and Badminton
खेल
विज्ञापन

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल प्रतियोगिता में छाए
संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल की दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता डीएवी अंबोटा में करवाई गई। इसमें डीएवी लठियाणी के छात्रों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। अंडर-19 के छात्रों का अंतिम मुकाबला डीएवी चंबा के साथ रहा। डीएवी लठियाणी ने विजेता का खिताब अपने नाम कर हिमाचल में अपना दबदबा कायम रखा। इन खिलाड़ियों में आयुष, प्रशांत, आर्यन, ध्रुव, कार्तिक, तरुण, कुश, शौर्य और ऋतिक शामिल हैं। अंडर-17 का अंतिम मुकाबला डीएवी चंबा के साथ हुआ और डीएवी लठियाणी उपविजेता रहा। इन खिलाड़ियों में आर्यन, काव्यांश, अक्षित, काव्य, अरनव, कृष, आदित्य, स्वास्तिक, दिवेश और आयुष शामिल हैं। बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी ऊना में हुआ। अंडर-14 लड़कों की टीम ने डीएवी ऊना को हराकर शानदार जीत हासिल की। इन खिलाड़ियों में अरनव, अर्पित, वंश, श्रीधर और हरमन देव ने भाग लिया। प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने बताया कि हमारे छात्रों ने मेहनत और समर्पण से यह सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की लग्न का परिणाम है। प्रधानाचार्य ने शारीरिक शिक्षक विजय शर्मा और चंद्र मोहन को बधाई दी और विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed