फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Daulatpur people boycott Nagar Panchayat election

दौलतपुर चौक नगर पंचायत चुनावों के बहिष्कार का एलान

Sun, 22 Nov 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, दौलतपुर चौक
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, दौलतपुर चौक Updated Sun, 22 Nov 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
Daulatpur people boycott Nagar Panchayat election

नगर पंचायत दौलतपुर चौक के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित पांच वार्डों के लोगों ने नगर पंचायत का दर्जा खत्म करने को लेकर आवाज बुलंद की है। स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए नपं चुनावों का बहिष्कार तक करने की चेतावनी दे डाली है। पिछले विधानसभा चुनावों में दौरान भी स्थानीय लोगों ने यह मुद्दा जोरशोर से उठाया था।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के गठन के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार केे ऊपरी क्षेत्र में नपं का दर्जा समाप्त कर लोगों को राहत नहीं देने पर लोगों का जबरदस्त आक्रोश फूट पड़ा है। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के सात वार्डों में से पांच वार्डों के लोगों ने खुद को नगर पंचायत से अलग करने की मुहिम फिर से तेज कर दी है।
विज्ञापन


इसमें वार्ड नंबर 2, 3, 4, 5 और 6 के सैकड़ों लोग नपं से अलग होने की मांग कर रहे हैं। इसके चलते रविवार को इन वार्डों के वर्तमान पार्षदों समेत सैकड़ों लोगों ने इकट्ठा होकर एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन किया। इनमें कप्तान मस्तान सिंह, कुलदीप सिंह, देवराज, रछपाल सिंह, पार्षद तारा चंद, पार्षद रविंद्र बंटा, शेर सिंह, नरदेव, सतीश, विनोद, शाम, आशा, दीप सिंह, अशोक, सुरजीत, बलविंद्र, बलबीर, जीत सिंह, अमर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 2, 3, 4, 5, 6 पंचायत के बनने के बाद 30 वर्ष बीत जाने पर भी बिन सुविधा के है। नपं के नाम टैक्स तो वसूला जाता है लेकिन बुनियादी सुविधाओं से लोग वंचित हैं। उन्होंने सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र के साथ प्रदेश सरकार से मांग की है कि वार्ड 2, 3, 4, 5 एवं 6 को ग्राम पंचायत घोषित कर अधिसूचना जारी की जाए वरना इस बार न इलेक्शन लड़ेंगे, न ही लड़ने देंगे और न ही लोग मतदान करेंगे।


उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से ऊपरी क्षेत्र में नगर का दर्जा समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक कोरे आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला। अब उन्होंने आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आगामी आंदोलन की रूपरेखा छह दिसंबर को बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed