फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Data sought on dropouts from schools and students continuously absent for 30 days

Una News: स्कूलों से ड्रॉपआउट और 30 दिन से लगातार अनुपस्थित विद्यार्थियों का मांगा आंकड़ा

Sat, 14 Sep 2024 02:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 14 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Data sought on dropouts from schools and students continuously absent for 30 days
ऊना। जिला के स्कूलों में ड्रॉपआउट चल रहे या 30 दिन से लगातार अनुपस्थित विद्यार्थियों की जानकारी मांगी गई है। यह जानकारी बाल संरक्षण अधिकारी की ओर से मांगी गई है। इसको लेकर एक पत्र भी शिक्षा विभाग को जारी किया गया है। इसके बाद सभी स्कूलों को ऐसे बच्चों का आंकड़ा जुटाने और उसे समय पर भेजना सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कई परिस्थितियों में ड्रॉपआउट और लगातार अनुपस्थित चल रहे बच्चे छोटी उम्र में शिक्षा छोड़कर बाल मजदूरी में पड़ जाते हैं। ऐसे बच्चों का भविष्य न खराब हो, इसका विशेष ध्यान रखते हुए बाल संरक्षण अधिकारी की ओर आंकड़ा मंगवाया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में अप्रैल माह से लेकर अगस्त तक ड्रॉपआउट और लगातार अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों का आंकड़ा जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने इसकी सूचना सभी स्कूलों को जारी कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र कौशल व उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल धीमान ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के अधिकार से किसी कीमत पर दूर नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही बाल संरक्षण अधिकारी के दिशा निर्देशों की पालना भी लगातार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
Iस्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों को किसी अधिकार से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए सालभर विशेष प्रयास किए जाते हैं। बाल मजदूरी रोकने के लिए उद्योग, दुकानों सहित अन्य कार्यस्थलों का निरीक्षण भी किया जाता है। कई बार बच्चे पढ़ाई छोड़कर छोटी उम्र में मजदूरी करने लगते हैं। ऐसी परिस्थितियों से बच्चों को दूर करने के लिए ही स्कूलों से समय समय पर फीडबैक लेकर कार्यवाही की जाती है।I
कमलदीप, जिला बाल संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article