फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cyclist injured in collision with vehicle

Una News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल

Sat, 25 Oct 2025 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Cyclist injured in collision with vehicle
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना मैहतपुर क्षेत्र में आरटीओ बैरियर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान महेश चंद्र (63) निवासी गांव जखेड़ा मोड़ जिला ऊना के तौर पर हुई। उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार महेश चंद्र की पत्नी ने मौखिक तौर पर बताया कि बीती 18 अक्तूबर को उसका पति जब मैहतपुर आरटीओ बैरियर के पास साइकिल पर वापस अपने घर आ रहे थे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण करने पर पाया गया कि 18 अक्तूबर को शाम के समय एक गाड़ी मैहतपुर से ऊना की तरफ जाती हुई रास्ते में रुकी। उसी दौरान महेश चंद्र उस गाड़ी के पीछे बीच सड़क में गिरा हुआ दिखाई दे रहा है परंतु व्यक्ति को किस वाहन ने टक्कर मारकर गिराया, इसका पता नहीं चला। महिला ने बताया कि उसके पति को किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल महेश चंद्र को ऊना अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि महिला के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed