फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   curfew

बिना मतलब के सड़क पर घूमने वालों को चेतावनी

Tue, 14 Apr 2020 09:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
curfew
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी पुलिस थाना की टीम लॉकडाउन के दौरान अभी तक 20 दोपहिया वाहनों को जब्त कर चुकी है, जबकि दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी जगवीर ठाकुर और उनकी टीम लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए अनुशासन का पाठ भी पढ़ा रही है। उधर, मंगलवार को थाना प्रभारी के निर्देशों के बाद एएसआई जोगिंद्र सिंह ने दोपहर 12 बजे के करीब चिंतपूर्णी मंदिर रोड का दौरा किया। इस दौरान कर्फ्यू के बावजूद कुछ लोग दोपहिया वाहनों पर जा रहे थे तो कुछ पैदल जाते दिखे। इन सबको रोककर एएसआई ने कड़ी चेतावनी दी और कहा कि दोबारा से कोई कर्फ्यू का उल्लंघन करता दिखा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि को तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। इसलिए लोगों को सरकार के आदेशों का पालन कर पुलिस प्रशासन को सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed