{"_id":"9cf657b760d2c9cece5f73d4fd8000ae","slug":"cultural-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन धन गुरु गोबिंद सिंह, आपे गुरु चेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन धन गुरु गोबिंद सिंह, आपे गुरु चेला
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 16 Jan 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। धन धन गुरु गोबिंद सिंह, आपे गुरु चेला व सतनाम वाहे गुरु सतनाम वाहे गुरु की मधुरमया वाणी के बीच शनिवार को दशम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव शनिवार को स्थानीय नगर एवं क्षेत्र के गुरुद्वारों में श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर गुरुद्वारों में ग्रंथ पाठों का भोग भी डाला गया। गुरु पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं की ओर से कई दिन पहले ही प्रभात फेरियां भी निकाली जा रही थीं। शनिवार को गुरु पर्व के अवसर पर नगर के गुरुद्वारा सिंह सभा एवं गुरुद्वारा शहीदां सिहां दा में प्रभात फेरी निकाले जाने के साथ ही धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। नगर के गुरुद्वारा सिंह सभा से बाद दोपहर पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया।
नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरू होकर मेन बाजार, पुराना बस अड्डा चौक से गुजरता हुआ गुरुद्वारा शहीदां सिहां दा में पहुंचा, जहां पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के गुरुद्वारों के साथ-साथ सनोली, अजोली, हरोली के गुरुद्वारा सुबोआणां, गुरपलाह के गुरुद्वारा दशम पातशाही, गुरुद्वारा गिड़गिड़ा साहिब में भी गुरु पर्व संगतों की ओर से धूमधाम से मनाया गया।