फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   cultural

डेरा बाबा रूद्रानंद में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Wed, 25 Nov 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 25 Nov 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
cultural
ऊना। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा रुद्रानंद में वीरवार को पंचभीष्म महापर्व के उपलक्ष्य पर हजारों श्रद्धालुओं ने अखंड धूने पर शीश निभाकर सुग्रीवानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


सुबह से ही डेरे में श्रद्धालुओं की अखंड धूने पर माथा टेकने को कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। इससे कई श्रद्धालुओं को घंटों तक लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे श्रीश्री 1008 वेदांताचार्य सुग्रीवानंद जी महाराज ने हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। पूर्णाहुति के दौरान यज्ञशाला में काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस बीच आश्रम परिसर में हरि बोल, हरि बोल के भजन गूंजते रहे। बुधवार सुबह 5 बजे से ही आश्रम में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। अखंड धूने पर माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यज्ञशाला में पूर्णाहुति के बाद सुग्रीवानंद महाराज कुछ देर के लिए अखंड धूने पर आए। इसके बाद उनके शिष्य आचार्य हेमानंद धूने पर आसीन हुए। शाम को फिर सुग्रीवानंद महाराज धूने पर विराजमान हुए। देर शाम तक धूने पर माथा टेकने का सिलसिला जारी रहा। अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने आश्रम में चल रही कृष्ण रासलीला का भी आनंद उठाया। वृंदावन से आए कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन करके श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डूबो दिया। आश्रम के सदाव्रत लंगर में विशेष व्यवस्था की गई थी। पंचभीष्म के दिन एक लाख श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। सैकड़ों अनुयायियों ने लंगर की सेवा में सहयोग किया। संस्कृत विद्यापीठ के विद्यार्थी भी व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे। महायज्ञ में भूतपूर्व सैनिक संगठन और सेवादारों ने व्यवस्था का जिम्मा संभाले रखा।


इस मौके पर तिलकराज शास्त्री, प्रो. इंद्र दत्त उनियाल, अमेरिका से आए प्रवासी भारतीय एवं प्रमुख समाजसेवी राजेश शर्मा, बाबा रुद्रानंद सेवक मंडल चंडीगढ़ के प्रधान एसडी शर्मा, उद्योगपति ठा. कुशल सिंह, दीपक जैन, अश्विनी जैन, दिल्ली मंडल के प्रधान मंगल दास, प्रो. शिव कुमार शर्मा, अनिल शर्मा आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed