फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   cultural

शबद कीर्तन से गूंजे गुरु घर

Wed, 25 Nov 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 25 Nov 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
cultural
ऊना। गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव जिले के विभिन्न गुरुद्वारों में श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के भोग डाले गए एवं रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी का गायन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन


 ऊना में मुख्य समागम का आयोजन किला बाबा साहिब सिंह बेदी साहिब में किया गया। इस अवसर पर सुबह गुरु ग्रंथ साहिब के भोग डाले गए एवं कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें गुरबाणी के शबद, सतगुरु नानक प्रगट्या मिटी धुंध जग चानन होया, कल तारण गुरु नानक आया जैसे शबद भाई परमजीत सिंह, भाई भूपिंद्र सिंह, भाई हीरा सिंह, भाई इकबाल सिंह के रागी जत्थो ने गायन कर उपस्थित संगत को निहाल किया। इस अवसर पर गुरु नानक देव के वंशज बाबा सर्वजोत सिंह बेदी ने कहा कि गुरु ने विश्व में आपसी एकता और भाईचारे बनाए रखने का उपदेश दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धर्म से जुड़ा व्यक्ति ही समाज को सहीं दिशा दे सकता है। इसलिए हमें गुरु के दिए हुए उपदेशों को अपने जीवन में अपना कर जीवन यापन करना चाहिए। इस अवसर पर बाबा हरपाल सिंह, बाबा जीत सिंह, बाबा जीत सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह, भाई जोगमान सिंह, भाई बलविंद्र सिंह, भाई परमजीत सिंह, भाई सतनाम सिंह, भाई धर्म सिंह एवं अन्य सिख महापुरुष भी मौजूद थी। इस अवसर पर गुरु के लंगर का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु पर्व के उपलक्ष्य पर लगाया लंगर
अंब (ऊना)। गुरु पर्व के उपलक्ष्य एवं दी अंब सहकारी कृषि ऋण एवं बचत सभा समिति अंब के सातवें स्थापना दिवस पर सभा के सदस्यों ने अंब में चाय पकोड़े का लंगर लगाया। इसमें भारी संख्या में स्थानीय दुकानदारों एवं आसपास के गांववालों ने लंगर ग्रहण किया। इस मौके पर सभा के संस्थापक जीवन सिंह, प्रधान सूबेदार विक्रम सिंह, उपप्रधान अश्वनी कुमार, सीनियर मैनेजर कैप्टन होशियार सिंह, रितेंद्र सिंह, सभा सदस्य दीपक शर्मा, अतुल शर्मा, विक्रम सिंह, मलकीयत सिंह एवं शाम सिंह मौजूद रहे।


गुरु पर्व पर मैड़ी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब     
अंब (ऊना)। गुरु पर्व के अवसर पर उपमंडल अंब के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में बुधवार को सारा क्षेत्र जो बोले सौ निहाल, सतश्री अकाल के जयकारों से भक्ति के रंग में डूब गया। गुरु पर्व के अवसर पर मंगलवार शाम को ही पड़ोसी राज्य से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक स्थल बाबा भड़भाग सिंह मैड़ी में पहुंचने शुरू हो गए थे। बुधवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चरण गंगा में स्नान करके गुरुद्वारा बाबा बड़भाग सिंह, बेरी साहिब, मंजी साहिब, कुज्जासर तथा बाबा नाहर सिंह के दरबारों में हाजिरी भर कर आशीर्वाद लिया एवं सुख शांति की कामना की। इस मौके पर कई धार्मिक संस्थाओं ने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खान पान की व्यवस्था की गई थी। वहीं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भी लंगर की व्यवस्था की गई थी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं अंब पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की तादाद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एवं यातायात को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए पुलिस तथा होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed