फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   cultural activity

बाबा बाल आश्रम में श्रद्धालु प्रवचनों से निहाल

Sun, 02 Feb 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
cultural activity
ऊना के राधा कृष्ण मंदिर में बाबा बाल महाराज दीप जलाते हुए। - फोटो : Una
ऊना। श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में 13 दिवसीय धार्मिक समागम के दूसरे दिन गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने प्रवचनों की अमृत वर्षा की। रविवार को आश्रम में विख्यात संत स्वामी नित्यानंद पहुंचने पर आश्रम और बाबा बाल महाराज के अनुयायियों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

धार्मिक कार्यक्रम में दूसरे दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने शिरकत की और बाबा बाल महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन भगवान की भक्ति के लिए मिला है, इसलिए हमें दिनचर्या में से कुछ समय भगवान की भक्ति में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल प्रभु की भक्ति ही हमें इस संसार रूपी भवसागर से पार लगा सकती है। हमें मनुष्य जीवन ही इसीलिए मिला है, कि हम प्रभु भक्ति कर अपने जीवन को सुधार सकें। आज के समय में व्यक्ति इतना व्यस्त हो चुका है, कि उसके पास भगवान की भक्ति के लिए ही समय नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा दीन-दुखियों की मदद करनी चाहिए। जो व्यक्ति जरूरतमंद की मदद करता है, भगवान हमेशा उससे खुश रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed