फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   cultural activity

करवाचौथ पर बाजारों में उमड़ी भीड़

Wed, 16 Oct 2019 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
cultural activity
ऊना में करवा चौथ पर खरीदारी करतीं सुहागिनें। - फोटो : Una
ऊना/नंगल। अखंड सौभाग्य के प्रतीक करवा चौथ व्रत को लेकर ऊना के सभी बाजार रोशन रहे। बुधवार को महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। क्षेत्र के सभी बाजारों में खूब चहल-पहल देखने को मिली।
विज्ञापन

ऊना के मुख्य बाजार सहित अरविंद मार्केट, पुलवाला बाजार, चौरासी पौड़ी बाजार में दिन भर महिलाओं की चहल-पहल रही। उधर नंगल और आस पास के क्षेत्रों में मनियारी, ब्यूटी पार्लर, फल विक्रेताओं, हलवाइयों की दुकानों से लेकर जेवरात की दुकानों में ग्राहकों खास कर महिला ग्राहकों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। बेशक बाजार में महंगाई की मार का असर भी देखने को मिल रहा है, बावजूद इसके पति-पत्नी के प्यार का प्रतीक माने जाने वाले इस व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। लोग ब्रांडेड कंपनियों के सामान खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब हे कि वीरवार को पूरा दिन सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए निराहार, निर्जल व्रत रखेंगी। शिल्पा, जैसमीन, मोनिका, नेहा, किरण, प्रवीण, रमनदीप कौर, मनु आदि ने बताया कि व्रत को लेकर उनमें काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed