फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   cultural activity

सुहागिनों को भायी नगों वाली चूड़ियां

Tue, 15 Oct 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
cultural activity
ऊना बाजार में करवाचौथ के लिए मेहंदी लगवाती सुहागिनें - फोटो : Una
ऊना। करवाचौथ के व्रत को लेकर जिले के बाजार सज गए हैं। सुहागिनों ने भी सजना के लिए सजने की तैयारी शुरू कर दी है। बाजार में कपड़ों और कॉस्मेटिक्स, मिठाई एवं फलों की दुकानों पर खूब भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

इस बार बाजार में करवाचौथ पर कुंदन के नगों से बनी चूड़ियों ने सुहागिनों का दिल जीत लिया है। कांच की चूड़ी में जड़े कुंदन के नग वाली चूड़ी बाजार में धूम मचा रही है। जिला में नवरात्रों एवं दशहरे की धूम खत्म होते ही बाजारों में अब करवाचौथ की रौनक छा गई है। दुकानदार कपड़ों से लेकर चूड़ियों की दुकानों में महिला ग्राहकों को उनकी पसंद की चीजें दिखाने में व्यस्त हैं। मिठाई एवं फलों की दुकानों में भी ग्राहकों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। कॉस्मेटिक्स की दुकानों को सुंदर तरीके से सजाया गया है। दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष छूट दे रहे हैं। बाजार में व्रत में इस्तेमाल होने वाली प्रसाधनों की काफी बिक्री हो रही है। शहर के मुख्य बाजार समेत अरविंद मार्केट और हाईवे के साथ लगती दुकानों में महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा सकती है।
विज्ञापन

50 से 500 रुपये में मिल रहीं चूड़ियां
दुकानों में कांच की चूड़ियां 50 से लेकर 200 रुपये प्रति दर्जन, कुंदन के नगों की चूड़ियां 300 से 500 रुपये तक तक बाजार में बिक रही है। मैटल की चूड़ियां के सेट 150 से लेकर 350 रुपये, कांच के कड़े 50 रुपये से 300 रुपये, लाख से बनी चूड़ी के सेट 150 रुपये से 400 रुपये के हिसाब बाजारों में बिक रहे है। मेहंदी लगाने वालों के पास लड़कियों एवं महिलाओं की बाजार में भीड़ देखने को मिल रही है। एक हाथ पर मेहंदी लगाने का रेट 150 रुपये से 300 रुपये तक चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed