फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   CT scan facility will be available in Civil Hospital Amb from next year

Una News: नागरिक अस्पताल अंब में अगले वर्ष से मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा

Tue, 11 Nov 2025 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
CT scan facility will be available in Civil Hospital Amb from next year
सेहत
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने मशीन स्थापित करने के लिए दी मंजूरी

मरीजों को नहीं करना पड़ेगा क्षेत्रीय अस्पताल सहित निजी लैब का रुख
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुछ समय पहले सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने की घोषणा की गई थी। अब अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभावना है कि नए साल में यह सुविधा अस्पताल में शुरू हो जाएगी।


गौरतलब है कि हाल ही में अस्पताल को अल्ट्रासाउंड मशीन भी प्राप्त हुई है, जिसे स्थापित करने का कार्य जारी है। इसके शुरू होने के बाद मरीजों को अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन दोनों सुविधाएं अंब अस्पताल में ही उपलब्ध होंगी। अब तक आपात स्थिति में मरीजों को सीटी स्कैन करवाने के लिए या तो निजी लैब्स या फिर लगभग 30 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय ऊना जाना पड़ता था। नई सुविधा शुरू होने से मरीजों को यह असुविधा नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने के साथ-साथ संबंधित तकनीकी स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आदर्श स्वास्थ्य संस्थान योजना के तहत अंब अस्पताल का चयन किया गया है, जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने के प्रयास लगातार जारी हैं। विभागीय मंजूरी मिलते ही अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नागरिक अस्पताल अंब में सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने की योजना पर कार्य जारी है। जैसे ही उच्च अधिकारियों से निर्देश प्राप्त होंगे, इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा। --डॉ. एसके. वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed