फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cruise service and water sports will start soon in Andaroli area

Una News: अंदरोली क्षेत्र में जल्द शुरू होगी क्रूज सेवा और वाटर स्पोर्ट्स

Wed, 05 Mar 2025 03:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 03:59 AM IST
विज्ञापन
Cruise service and water sports will start soon in Andaroli area
मेफील्ड एडवेंचर्स ने 80 लाख 500 रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर किया अनुबंध
विज्ञापन

पर्यटकों को गोवा की तर्ज पर जल यात्रा का मिलेगा रोमांचक अनुभव
गोबिंद सागर झील में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध गोबिंद सागर झील को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट कमेटी इस झील को एडवेंचर टूरिज्म का केंद्र बनाने के लिए प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अंदरोली क्षेत्र में क्रूज सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है। इससे पर्यटकों को गोवा जैसी जल यात्रा का रोमांचक अनुभव मिलेगा। इसके अलावा झील में जल्द ही वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां भी शुरू की जाएंगी। वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के संचालन के लिए मेफील्ड एडवेंचर्स को अनुबंध सौंपा गया है। जिला प्रशासन की ओर से पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से इस अनुबंध को अंतिम रूप दिया गया। मेफील्ड एडवेंचर्स ने 80 लाख 500 रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर अनुबंध प्राप्त किया। अब जल्द ही झील में साहसिक खेल की गतिविधियां शुरू की जाएंगी। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए विशेष ध्यान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने हालिया दौरे में प्रशासन को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द पर्यटन सुविधाओं को विकसित किया जाए, ताकि रोजगार और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।
स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

पर्यटन विकास के साथ क्षेत्र के युवाओं को गाइड, बोट ऑपरेटर, होटल व्यवसाय और अन्य सेवाओं में रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा, स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट कमेटी का लक्ष्य है कि गोबिंद सागर झील को हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल किया जाए। आने वाले वर्षों में इसे एक इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह पहल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि झील की प्राकृतिक सुंदरता को भी संरक्षित रखते हुए इसे रोमांचक और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed