फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crowds gathered to visit Mata Chintpurni

Una News: माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को उमड़ी रही भीड

Mon, 06 Oct 2025 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered to visit Mata Chintpurni
चिंतपूर्णी माता के दर्शन के  लिए खडेंभक्तजन।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाई (ऊना)। चिंतपूर्णी में रविवार को भक्तों की रौनक लगी रही। बारिश के बाद मौसम सुहाना रहा। दोपहर को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। चिंतपूर्णी मंदिर में दिनभर भक्तों की चहल-पहल बनी रही। सुबह के समय तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया। जिससे श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। बारिश के बाद माहौल में ठंडक घुल गई और मंदिर परिसर में कूल-कूल वातावरण का अनुभव हुआ। सुबह से ही श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। दोपहर बाद जैसे ही मौसम और सुहावना हुआ, श्रद्धालुओं की भीड़ में और वृद्धि हो गई। भीड़ इतनी बढ़ी की मंदिर के गर्भगृह से लेकर पुराने बस स्टैंड तक लंबी कतारें लग गईं। दर्शन के इंतजार में कई भक्त लाइन में खड़े होकर जयकारे लगाते रहे और माता के भजनों में डूबे रहे। मंदिर प्रशासन के अनुसार रविवार होने के साथ-साथ मौसम के अनुकूल होने से भक्तों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। स्थानीय दुकानों और प्रसाद की दुकानों पर भी रौनक देखी गई। कई भक्त परिवार सहित पहुंचे। वहीं कुछ बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष सहूलियतें उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed