फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crowd of devotees gathered in Mehatpur border

मैहतपुर बॉर्डर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 06 Oct 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Mehatpur border
मैहतपुर में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को जांच के लिए रोकते पुलिस कर्मी - फोटो : Una
मैहतपुर (ऊना)। नवरात्र के दौरान देवी दर्शनों के लिए पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग हिमाचल का रुख कर रहे हैं। मैहतपुर बॉर्डर में बुधवार को एक बार फिर भारी भीड़ जमा हो गई। यहां श्रद्धालुओं के ई-पास और वैक्सीन की डबल डोज के प्रमाणपत्र जांचे गए। जिन श्रद्धालुओं के पास प्रमाणपत्र थे उन्हें प्रवेश की अनुमति दे दी। जबकि अन्य को बैरंग लौटा दिया। सभी श्रद्धालुओं के ई-पास स्कैन करवाए हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को ई-पास बनाने के लिए कहा है। ऐसे श्रद्धालुओं को हिमाचल प्रदेश की कोविड वेबसाइट पर ई-पास जनरेट करने के बाद उनके ही पास स्कैन करवाए। बुधवार को अमावस्या का अंतिम श्राद्ध होने के चलते पहले नवरात्र में ही लोग मां के द्वार पर पहुंचकर सबसे पहले दर्शन करने की अभिलाषा लेकर काफी संख्या में हिमाचल आए हैं। पंजाब के समाना से पांच से छह निजी गाड़ियों में आए श्रद्धालुओं ने बताया कि नवरात्र में भीड़ ज्यादा होने से दर्शनों को लंबा वक्त लग जाता है।
विज्ञापन

लिहाजा पहले ही नवरात्र में मां के द्वार पर माथा टेकने का अवसर उन्हें मिल रहा है। बुधवार को श्रद्धालु जांच नाके पर तैनात शिक्षकों को आस्था का हवाला देकर बिना ई-पास के ही जाने की भी गुहार लगाई, लेकिन प्रदेश सरकार की कोविड गाइडलाइन को लेकर तैनात कर्मचारियों ने बिना ई-पास स्कैन करवाए किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed