फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crowd of devotees gathered in Dhyunsar Sadashiv Mahadev Temple

Una News: ध्यूंसर सदाशिव महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 20 Aug 2024 02:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 Aug 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Dhyunsar Sadashiv Mahadev Temple
ध्यूंसर सदा शिव महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,
बंगाणा/जोल। सावन के आखिरी सोमवार को उपतहसील जोल के तहत तलमेहड़ा गांव में स्थित प्राचीन ध्यूंसर सदाशिव मंदिर गांव वही में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मान्यता है कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग प्राकृतिक रूप से ही बना है।
विज्ञापन

इस विशेष दिन पर भक्तों ने भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा में श्रद्धापूर्वक भाग लिया। बता दें कि सावन के पांचवें और अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्त सुबह की पहली किरण से ही शिव मंदिरों की ओर से जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे, जिससे मंदिर प्रांगण में लंबी कतारें लग गईं। भक्तों की भीड़ इतनी अधिक थी कि मंदिर के बाहर सुबह से ही जल चढ़ाने के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनों में खड़े रहे। मंदिर परिसर में भक्तों की आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट ध्यूंसर के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि सावन सोमवार हिंदुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि पूरे सावन माह को भगवान शिव की आराधना का विशेष समय माना जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा करते हैं। इस धार्मिक अवसर पर पूरे मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साह और आस्था साफ देखी जा सकती है। वहीं, तलमेहडा व आसपास क्षेत्रों के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। सभी भक्तों ने बेलपत्र और भांग चढाकर भगवान शिव की आराधना की। वहीं, दूसरी और सावन माह की अंतिम संध्या पर प्रसिद्ध गायक राजहंस, शिव संगीत ग्रुप से केके सिंह एवं गायिका रीना ने शिव भोले के भजनों का गायन कर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन



पुजारी राकेश शर्मा ने बताया कि इस बार सावन का महीना सोमवार से शुरू हुआ था और सोमवार को ही इसका समापन भी हुआ, जो कई वर्षों में एक दुर्लभ संयोग है। उन्होंने इस विशेष अवसर की धार्मिक महत्वता को सांझा किया और भक्तों को इस दिन का महत्व समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed