{"_id":"61589f8d8ebc3e628d1ead9d","slug":"crowd-of-devotees-gathered-for-darshan-in-chintpurni-una-news-sml385942211","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में दर्शनों को लगी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी में दर्शनों को लगी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी के दरबार में शनिवार को भक्तों की अच्छी-खासी चहल-पहल देखने को मिली। चिंतपूर्णी मंदिर में माता रानी के दर्शनों को भक्तों की भीड़ लगी रही।
दो अक्तूबर को छुट्टी का दिन होने के कारण बाहरी राज्यों से श्रद्धालु मां के दर हाजिरी लगाने काफी संख्या में पहुंचे। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हैं। दर्शन पर्ची लेकर ही मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों को मंदिर भेजा जा रहा है। चंद मिनटों में ही श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन करने को मिल रहे हैं। कई श्रद्धालु दान पात्रों में नकदी डाल चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। वहीं कई मां के भक्त मंदिर कंट्रोल रूम में मंदिर कर्मचारियों के पास दान की रसीद कटवा रहे हैं।
मंदिर न्यास के अनुसार शाम छह बजे तक चिंतपूर्णी मंदिर में सात हजार श्रद्धालु मां के दर हाजिरी लगा चुके थे। दर्शन का दौर जारी है। रविवार के दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की उम्मीद है। इसको लेकर मंदिर प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। गौरतलब है कि सात अक्तूबर से चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र भी शुरू हो रहे हैं। इसको लेकर भी मंदिर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।