फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   cross case againest quarell case

जमीन विवाद को लेकर मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

Wed, 08 Jul 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
cross case againest quarell case
ऊना। विस क्षेत्र हरोली के तहत गोंदपुर बुल्ला में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। इससे दो लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को मेडिकल व उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना हरोली में अमित कुमार पुत्र कमल देव निवासी गांव गोंदपुर बुल्ला तहसील हरोली जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी जमीन गोंदपुर बुल्ला में पड़ती है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह अपने खेतों में काम कर रहा था तो रविंद्र कुमार ने वहां आकर उससे मारपीट की। आरोपी ने ‘केही’ औजार से उसके सिर पर बार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब अस्पताल में अपना मेडिकल करवा रहा था तो आरोपी रविंद्र कुमार और प्रशांत ने वहां पर आकर उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दूसरे पक्ष में रविंद्र कुमार पुत्र बलदेव चंद निवासी गोंदपुर बुल्ला ने पुलिस थाना हरोली में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपनी दुकान बंद करके बाइक पर घर जा रहा था तो अमित कुमार पुत्र कमल देव निवासी नंगल खुर्द तहसील हरोली जिला ऊना ने उसके घर के पास कई वर्षों से निकल रहे गंदे पानी को रोक दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने अमित को पानी रोकने से मना किया तो वह गाली गलौज करने लगा। इसके बाद रास्ता रोक कर केही से उस पर बार कर दिया, जिससे उसे चोटें आई हैं। उधर, एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने दोनो पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed