{"_id":"628bcf31edaf764d8e0106ac","slug":"critical-care-unit-will-be-set-up-in-una-una-news-sml409806321","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में स्थापित होगी क्रिटिकल केयर यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में स्थापित होगी क्रिटिकल केयर यूनिट
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के समीप क्रिटिकल केयर यूनिट को लेकर निरीक्षण करते उपायुक्त राघव शर्मा व अ?
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेेंसी
ऊना। जिला वासियों को अब गंभीर रोगों के उपचार के लिए बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस यूनिट का निर्माण अमेरिका की एक कंपनी के सहयोग से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किया जाएगा। इस आधुनिक यूनिट को स्थापित करने के लिए सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल के समीप ही भूमि चयन को लेकर निरीक्षण किया गया। यूनिट में विभिन्न रोगों से संबंधित आईसीयू का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा इन रोगों से संबंधित एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी युनिट) और आपरेशन थियेटर आदि का निर्माण किया जाएगा।
इसे लेकर उपायुक्त राघव शर्मा ने सोमवार को अस्पताल के समीप भूमि का निरीक्षण किया। कुछ दिन पूर्व ही कंपनी की एक टीम ने भी इस संबंध में ऊना का दौरा किया था और यूनिट के निर्माण की संभावनाएं तलाश की थीं।
विज्ञापन
इसको लेकर 27 मई को एक बैठक शिमला में रखी गई है।
बैठक की अध्यक्षता सचिव स्वास्थ्य विभाग करेंगे तथा एनएचएम के प्रबंध निदेशक भी इसमें उपस्थित रहेंगे। बैठक में उपायुक्त ऊना और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना भी शामिल होंगे। निरीक्षण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल तथा अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश भी मौजूद रहे। उधर, उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।