फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crisis on the work of laying Astroturf on the football field in the ravine of Una.

Una News: ऊना के खड्ड में फुटबॉल मैदान पर एस्ट्रोटर्फ बिछने के कार्य पर संकट

Wed, 07 Aug 2024 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 07 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Crisis on the work of laying Astroturf on the football field in the ravine of Una.
ऊना। हरोली के खड्ड में फुटबाल मैदान पर एस्ट्रोटर्फ बिछने के कार्य पर संकट गहरा रहा है। स्थानीय लोगों के बीच कुछ भूमि विवाद को लेकर मैदान पर प्रदेश का पहला एस्ट्रोटर्फ बिछ नहीं पा रहा है।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से भी इस दिशा में समाधान के प्रयास किए गए हैं, लेकिन अभी तक कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आए हैं। अन्यथा यहां फुटबाल की नर्सरी के लिए मशहूर खड्ड गांव में प्रदेश का पहला फुटबाल एस्ट्रोटर्फ बिछना प्रस्तावित है। खेलो इंडिया के तहत एस्ट्रोटर्फ मैदान पर करीब छह करोड़ रुपये की लागत आनी है। बकायदा इसी वर्ष मार्च में लोक निर्माण विभाग की ओर से प्राकलन तैयार कर खेल विभाग को प्रेषित किया जा चुका है। उसके बाद इस खेल मैदान को एस्ट्रोटर्फ का रूप देने के लिए राशि भी लगभग विभाग के पास आने वाली है, लेकिन यहां पर एक भूमि विवाद का केस न सुलझ पाने से उक्त राशि को यहां लगा पाना असंभव बना हुआ है। इससे खेल प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस्ट्रोटर्फ मैदान की सौगात नहीं मिल रही है। हालांकि समय रहते अगर यह विवाद नहीं सुलझ पाता है तो उक्त बड़ी राशि और प्रदेश का पहला एस्ट्रोटर्फ मैदान बन पाना भी चुनौती से कम नहीं है। उक्त राशि किसी ओर क्षेत्र के लिए भी बदली जा सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि खड्ड में फुटबाल एस्ट्रोटर्फ करीब 110 मीटर लंबा, 75 मीटर चौड़ा होगा। प्रदेश में इससे पूर्व हाॅकी के लिए तो एस्ट्रोटर्फ हैं, लेकिन फुटबाल के लिए हिमाचल का यह पहला मैदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



---

स्थानीय भूमि पर कुछ भूमि मालिकों का कोर्ट केस एस्ट्रोटर्फ की राह में रोडा है। हालांकि संबंधित पार्टी से बात चली हुई है। आशा है वह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए इस संबंध में समाधान करेंगे।

-उत्तम डोड, जिला खेल अधिकारी, खेल विभाग, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed