{"_id":"cf7dff8569e66b71e7ebb1c8a1aaed7a","slug":"youth-broke-tooth-of-maternal-uncle-at-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजे ने हमला कर मामा के दांत तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भांजे ने हमला कर मामा के दांत तोड़े
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, भरवाईं
Updated Mon, 16 Nov 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के चिंतपूर्णी हॉस्पिटल रोड पर देर रात दो गुटों में जमकर लात घूंसे चले। इस दौरान एक युवक ने अपने मामा पर हमला कर उसके दांत तोड़ डाले। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार रात को हॉस्पिटल रोड पर कुछ लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों गुट नशे में धुत थे और किसी बात को लेकर मामा ने अपने भांजे को गाली दे डाली। इस पर तैश में आकर भांजे ने मामे की धुनाई कर डाली और मामा के दांत तोड़ दिए।
विज्ञापन
इस घटना में मामा लहूलुहान हो गया। इसके बाद दोनों के परिजनों ने खूब हंगामा किया। फिर दोनों पक्षों में भी खूब लात घूंसे चले। देर रात तक मौके पर शोर शराबा और गाली-गलौच हांती रही। इनकी मारपीट और लात घूसों का नजारा आसपास की सरायों तथा होटलों में ठहरे हुए श्रद्धालुओं ने भी देखा।
विज्ञापन
चिंतपूर्णी थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि झगड़े की इस घटना में भांजे ने सोमवार को मामा से उसका इलाज करवाने पर माफी मांग ली। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।