{"_id":"57c714614f1c1b376e2cb20b","slug":"women-got-injured-with-fire-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी महिला प्रधान, पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से झुलसी महिला प्रधान, पीजीआई रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनपुर की महिला प्रधान आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। उसे नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल का उपचार जारी है।
विज्ञापन
घटना में महिला 50 फीसदी से अधिक जल चुकी है। वहीं पुलिस ने भी मामले के संदर्भ में परिजनों से पूछताछ की है। उधर, हरोली थाना के एसएचओ बिन्नी मिन्हास ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान लिए गए हैं। बयान के मुताबिक पीड़िता चंचला देवी ने बताया कि वह मंगलवार रात अपने कमरे में सोई हुई थी। देर रात जब घर में अंधेरा होने के चलते पास पड़े मिट्टी तेल से भरे दीये को जलाने लगी तो इसी दौरान अचानक दिया कपड़ों पर गिर गया। इससे चंचला आग की चपेट में आग गई।
विज्ञापन
महिला के चिल्लाने पर अन्य कमरे में सोए परिजनों ने दरवाजा खोला और आग बुझाई। आनन-फानन में परिजनों ने महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, जहां हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन