{"_id":"ebdb75478f0fecf8e9aeae847be206ba","slug":"women-eat-poision-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 19 Feb 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
अंब क्षेत्र के तहत प्रताप नगर में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी अचानक तबीयत काफी बिगड़ गई। महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दाखिल करवाया गया है। यहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में महिला के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक प्रताप नगर अंब की एक विवाहिता (33) ने वीरवार रात करीब दस बजे सल्फास की गोलियां खा लीं। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दाखिल करवाया गया। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसएचओ अंब ओम प्रकाश ने बताया कि विवाहिता के बयान के मुताबिक पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन