{"_id":"592717154f1c1ba93e537793","slug":"women-died-in-kad-village-una-police-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड्ड गांव में महिला की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कड्ड गांव में महिला की संदिग्ध मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, अंब(ऊना)।
Updated Thu, 25 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मुबारिकपुर के समीप एक पैंतीस वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान अनीता (35) पत्नी महिंदर पाल निवासी कड्ड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी। वीरवार को भी वह दवा लेने के लिए अपने पांच साल के बेटे को साथ लेकर एक निजी डॉक्टर के पास आई थी कि अचानक ज्यादा हालत बिगड़ने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर भूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जंाच कर रही है।
विज्ञापन