{"_id":"5839c7ad4f1c1b663a13c5ac","slug":"woman-eat-poision","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलग्रां में नवविवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलग्रां में नवविवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ
अमर उजाला ऊना।
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
ऊना थाना के तहत गांव जलग्रां में एक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। अभी तक जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जलग्रां निवासी सुषमा ने शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पीड़िता को ऊना अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
उधर, सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन