{"_id":"57a0d94b4f1c1b5a7b2b9efb","slug":"without-documents-truct-bounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजात पूरे न होने पर ट्रक जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कागजात पूरे न होने पर ट्रक जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन ने रेत-बजरी के कई ट्रक पकड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने 11 वाहन चालकों से 61 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। इसके अलावा एक ट्रक को जब्त भी किया गया है। मंगलवार रात दो से चार बजे तक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कमलजीत शर्मा की अगुवाई में अधीक्षक राजेश कौशल और आरडी सैनी की टीम ने ऊना के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। यहां पर वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें कई वाहन चालकों के पास कागजात और प्रवेश शुल्क पर्ची नहीं थी। इस दौरान महाराष्ट्र की वोल्वो बस के पास कोई भी कागजात नहीं पाए गए, जिस पर बस चालक से 30 हजार जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य दस बस चालकों के पास भी जरूरी कागजात नहीं मिले। इनसे 31 हजार रुपये की राशि जुर्माने के तौर पर वसूल की गई। इसके अलावा एक ट्रक की छानबीन के दौरान कोई भी प्रमाण पत्र नहीं पाया, जिस पर वाहन को मौके पर ही जब्त किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कमलजीत शर्मा ने कहा है कि यदि कोई यातायात नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन