{"_id":"57964c7c4f1c1b356421e4d7","slug":"vechile-recovered-in-crime-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिट एंड रन मामले मेें गाड़ी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिट एंड रन मामले मेें गाड़ी बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलवां में हिट एंड रन मामले में पुलिस ने शिनाख्त के आधार पर एक क्वालिस कार को डमटाल से बरामद किया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मामले के एक घायल ने बाद में पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया था। गौरतलब है कि उपमंडल अंब के तहत दिलवां में 17 जुलाई को देर शाम एक स्कूटर को क्वालिस कार ने अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन
इससे स्कूटर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले जाया गया था। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया था। लेकिन, तीन दिन बाद उसने वहां दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की निशानदेही के आधार पर अंब पुलिस ने एक क्वालिस कार को डमटाल नूरपुर से पकड़ने में सफलता हासिल की है। अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक कार को बरामद किया हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन