{"_id":"592716154f1c1b7e4e5359dd","slug":"una-car-accident-three-women-one-person-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में सड़क हादसा, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऊना में सड़क हादसा, चार घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना ।
Updated Thu, 25 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला ऊना में तीन विभिन्न जगह पेश आए सड़क हादसों में तीन महिलाओं सहित चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लाया गया, जहां एक किशोरी को नाजुक हालत में चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शांति देवी निवासी रक्कड़ कालोनी वीरवार सुबह बिजली विभाग कार्यालय रक्कड़ कालोनी के समीप जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
दूसरा हादसा खुरवाई में पेश आया, जहां एक स्कूटी ने राहगीर वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला जमुना देवी निवासी खुरवाई को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। तीसरा हादसा उपमंडल अंब के धुसाड़ा में पेश आया, जहां बस की बाइक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटी जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
घायलों की पहचान रमा रानी एवं उनकी 10 वर्षीय पुत्री प्रिया निवासी चढ़तगढ़ के रूप में हुई। दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां से बेटी की गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आगामी कानूनी छानबीन शुरू कर दी है।