फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two accident, three injured

दो सड़क हादसे, तीन घायल

Sat, 26 Nov 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ऊना।
अमर उजाला ऊना। Updated Sat, 26 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन

 मैहतपुर और सलोह के समीप दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने एक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामलों की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहला हादसा मैहतपुर के समीप भटोली रोड पर हुआ। कलसेहड़ा निवासी जसविंद्र (29) अपनी स्कूटी पर जा रहा था। अचानक स्कूटर के साथ टक्कर हो गई। हादसे में जसविंद्र और स्कूटर सवार युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जसविंद्र को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरा हादसा सलोह के समीप घालूवाल-जेजों रोड पर हुआ। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार नेहा (21) निवासी सलोह गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया,। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed