फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   truck hited hited student

ट्रक ने कुचला स्कूटर सवार छात्र, मौत

Tue, 05 Apr 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 05 Apr 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
truck hited hited student
कॉलेज रोड स्थित पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार छात्र की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के कॉलेज रोड स्थित पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित बस्सी निवासी नगनोली के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोहित अपने स्कूटर पर जा रहा था। इसी दौरान नंगल की तरफ से आ रहे ट्रक से स्कूटर की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में रोहित बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि स्कूटर ट्रक के नीचे आने से चकनाचूर हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन, सिर और टांगों में गंभीर चोटें लगने से रोहित ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक जमा दो का छात्र था।
विज्ञापन


उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed