{"_id":"57cafa9f4f1c1bd2352cbe6b","slug":"truck-crashed-child-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट आने से बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट आने से बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
Updated Sat, 03 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव खेड़ा में ट्रक की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सोनू निवासी नंगल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोनू बाजार में घूम रहा था कि अचानक रास्ते में ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रक चालक फरार होने में सफल रहा, जिसके चलते ग्रामीण भड़क उठे और ग्रामीणों ने रोष प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी नंगल राजपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन देकर शांत किया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन